जौनपुर: जिलाधिकारी ने मुसहर समाज को दीपावली का उपहार दिया
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर नयनसंड, गौराबादशाहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में मुसहर समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें अंगवस्त्रम, मिष्ठान, फल और मोमबत्ती देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बिस्कुट और टाफी भी वितरित किया।