सफलता की कहानी: विदिशा जिले के ग्राम मिर्जापुर निवासी श्री मनीष कुशवाहा के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई। लंबे समय से कच्चे मकान में रहने वाले श्री कुशवाहा का पक्का घर अब बनकर तैयार है। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को सर्दी-बरसात की परेशानियों से राहत मिली और अब वे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। श्री कुशवाहा बताते हैं कि अपना पक्का घर उनके परिवार के लिए बड़ी सौगात है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। #सफलता_की_कहानी #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #विदिशा #Vidisha #SevaSankalpAbhiyan
Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026