सफलता की कहानी: पक्का आवास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह। विदिशा जिले की ग्राम पंचायत अंबा नगर निवासी श्रीमती उमा नामदेव का जीवन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और आजीविका मिशन के सहयोग से बदला है। कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर तय करने के साथ ही उन्होंने घर से साड़ियों के विक्रय का स्वरोजगार शुरू किया। आज उमा नामदेव आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की खुशहाली में योगदान दे रही हैं। पक्का आवास और स्वरोजगार ने उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की नई रोशनी जगाई। #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #आजीविका_मिशन #स्वरोजगार #आत्मनिर्भर_भारत #vidisha #SevaSankalpAbhiyan
1 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026