देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले एक जवान को अपनी ही पुश्तैनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्वालियर निवासी और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान राजकुमार शर्मा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे शिवपुरी जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की।