सुल्तानगंज: पितृ पक्ष पर अजगैबीनाथ गंगा तट पर उमड़ी आस्था, पूर्वजों की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने किया तर्पण
पितृ पक्ष के अवसर पर रविवार को अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से लोग गंगा स्नान, तर्पण और पूजा-अर्चना के लिए घाट पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान किया और अपने पितरों को स्मरण करते हुए विधि-विधान से तर्पण किया। गंगा तट पर श्रद्धालु पंडितों के मार्गदर्शन