रामानुजगंज: महाविरगंज में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, गौ माता की आराधना के लिए उमड़ा जनसैलाब
रामानुजगंज सोमवार गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव-गांव से लोग एकत्रित होकर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गौ माता की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।