डिंडौरी: पाण्डपुर गांव में स्कूल के पास हैंडपंप 2 साल से बंद, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के पाण्डपुर गांव मे प्राथमिक और माध्यमिक शाला के पास लगा हैंडपंप 2 साल से बंद है जिसके कारण ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हैंडपंप की समस्या निराकरण को लेकर गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि हैंड पंप बंद होने से 35 से 40 आश्रित परिवार बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ।