सासनी: तहसील सासनी के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर की शिकायत
Sasni, Hathras | Sep 24, 2024 जनपद हाथरस की तहसील सासनी के दर्जनों अधिवक्ताओं ने 24 सितंबर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी सासनी व तहसीलदार सासनी की कार्यशैली से परेशान होकर कार्य में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी राहुल पांडेय से शिकायत की है। दर्जनों अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय से उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सासनी का स्थानांतरण करने की मांग की है।