सासनी: गांव नगला विजिया में घर पर काम कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 23, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला विजिया में घर पर काम कर रही एक महिला को सांप ने पैर पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा बीती रात महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।