सासनी: कोतवाली सासनी पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जनपद न्यायालय में पेश किया
Sasni, Hathras | Sep 22, 2024 पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली सासनी पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 06 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्त गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे थे। अभियुक्तों को पुलिस ने जनपद न्यायालय में पेश किया है।