सासनी: गांव रामबल में खेतों पर जंगली जानवर ने एक महिला और पुरुष पर किया हमला, पुरुष ने भेड़िया बताते हुए पुलिस से की शिकायत
Sasni, Hathras | Sep 23, 2024 गांव रामबल में खेतों पर एक जंगली जानवर ने एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर दिया। पुरुष ने हमला किए गए जानवर को भेड़िया बताते हुए कोतवाली सासनी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुरुष की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्ट्या स्थल पर कहीं भी भेड़िया के पद चिन्ह दिखाई नहीं दिए। जो भी पद चिन्ह थे अन्य छोटे जानवर व कुत्ते की तरह प्रतीत हो रह थे।