सासनी: सासनी रेलवे स्टेशन पुल के पास बनी दुकानों के पीछे मिले पशुओं के अवशेष, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
Sasni, Hathras | Sep 22, 2024 सासनी रेलवे स्टेशन पुल के पास बनी दुकानों के पीछे कुछ पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कई दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गोवंशों के अवशेष बताते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर इलाका पुलिस में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया।