सासनी: गांव खिटोली में एक युवक के साथ 3 लोगों ने की मारपीट और छीने पैसे, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Sep 24, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव खिटोली में एक युवक के साथ 3 लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने पीड़ित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक ने लोगों पर करीब 30 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है ।