जहानाबाद: काको मोड़ पर ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर पहले जैसे ऑटो संचालन की अनुमति मांगी
जहानाबाद के काको मोड़ पर ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर दिया और पहले जैसे ऑटो संचालन की मांग करते देखे गए इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि शहर में ऑटो परिचालन हेतु कोडिंग सिस्टम लागू करते हुए गिने चुने ऑटो को ही परमिशन दिया गया है जिससे हमारी रोजी रोटी पर आफत आ गई है। हालांकि प्रशासनिक गतिविधि के बाद जाम को हटाया जा सका पर इस संबंध में आगे की प्रक्रिया जारी है।