कासगंज: तहसील कासगंज में भाकियू अपना अधिकार ने मनोटा गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय घोटाले को लेकर SDM को ज्ञापन दिया
ग्राम मनोटा निवासी भगवती के नाम पर शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत पूरी धनराशि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और एडीओ की मिलीभगत से निकाल ली गई है। डिजिटल साक्ष्य के अनुसार, शासकीय पोर्टल पर भगवती के आधार नंबर से शौचालय निर्मित और पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है।