फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
बॉस या वरिष्ठ अधिकारी बनकर व्हाट्सएप/ई-मेल पर भेजते हैं अर्जेंट मैसेज, खाते में पैसे ट्रांसफर कराने से लेकर संवेदनशील डेटा चुराने तक की कोशिश
जयपुर, 31 अगस्त। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन एवं विशेष रूप से कंपनियों में कार्यरत मैनेजर, अकाउंटेंट एवं अन्य कर्मचारियों को फेक बॉस बनकर की जाने वाली साइबर ठगी यानी ‘बॉस स्कैम’ से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनी के बॉस, वरिष्ठ अधिकारी अथवा बिजनेस पार्टनर बनकर व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से संपर्क करते हैं और तत्काल धनराशि ट्रांसफर करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा साझा करने अथवा गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि
Bikaner, Bikaner | Sep 1, 2026