देवसर: कूंदवार चौकी प्रभारी बालेन्द्र त्यागी को SP ने पुलिस लाइन किया अटैच
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश के तहत जिले के विभिन्न थाना में पदस्थ ऐसे पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है जिसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसी बीच आज पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कूंदवार चौकी प्रभारी बालेन्द्र त्यागी को चौकी कूंदवार से हटाते हुए पुलिस लाइन अटैच किया है । मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी पर चल रही थी विभाग की जांच।