कटिहार: लाभा में पुलिस ने 10.36 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा, जेल भेजा, जाँच शुरू
10.36 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ पुलिस ने लाभा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के तीन बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।