खरसावां: बारिश से कृष्णापुर गांव के टोला डंगलटांड में मिट्टी की दीवार गिरी, रसोई का सामान हुआ क्षतिग्रस्त
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत अंतर्गत डंगलटांड गांव में शुक्रवार देर रात लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण संजय महतो के घर की मिट्टी की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया. दीवार गिरने से घर की रसोई में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद परिवार के सामने घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर परिवार के लोग खाना