करछना: महुआरी गांव के सामने कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे 2 लोगों की हुई मौत
औद्योगिक क्षेत्र के महुआरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर रविवार शाम को कार की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कमलेश निषाद व महाबली निषाद के रूप में किया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के घर वालों को देते हुए दोनों के शव को कब्जे मेले का पोस्टमार्टम भेज दिया।