करछना: बेला चौराहा से तहसील मुख्यालय तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी। देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी के कई ठिकानों पर हमला करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के सम्मान में सोमवार को करछना में लोगों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय किनारे लगाए।