करछना: कुकुढीं गांव की दलित बस्ती में दूषित पानी पीने को ग्रामीण मजबूर, जिम्मेदार खबर #jansamasya
तहसील करछना के विकासखंड कौंधियारा क्षेत्र अंतर्गत कुकुढीं ग्राम सभा के दलित बस्ती में पेयजल का संकट कराया हुआ है। ढाई सौ से अधिक की आबादी के इस बस्ती में एक कुआं ही प्यास बुझाने का सहारा है। अन्य सुविधा न होने की वजह से यहां के ग्रामीण कुआं की दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।