पूर्णागिरि: मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 24 घंटे में 16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब निरंतर उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। बीते 24 घंटों में 16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु रेल, बस और निजी वाहनों के माध्यम से टनकपुर पहुँच रहे हैं।