पूर्णागिरि: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित व्यक्ति को पकड़ा गया
पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को ठुलीगाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम करने वाले एक मजदूर पर एक महिला के साथ 9 मई को दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। बरेली जिले की रहने वाली पीड़िता की भी पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान है।