उज्जैन शहर: पीएचई विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर महापौर चौपाल का आयोजन
देवास गेट स्थित पानी की टंकी पर पीएचई विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महापौर चौपाल का आयोजन किया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने नागरिकों की पेयजल संबंधी शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर ही निराकरण किया। चौपाल में अवैध नल कनेक्शन को वैध करने तथा बिल भुगतान के बावजूद एसएमएस मिलने जैसी समस्याओं का समाधान किया गया।