मिर्ज़ापुर: थाना जिगना पुलिस ने इंडिया नाम के एटीएम से पैसे की चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना जिगना पर इंडिया नाम के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेने वाले सीता देवी ने दीप नगर पटेहरा के थाना संत नगर में अज्ञात अभियुक्त की विरुद्ध इंडिया के एटीएम से अलग-अलग शटर में पट्टी चिपका कर पैसा चोरी करने का तहरीर दिया था। जिसमें मंगलवार की शाम 4:00 बजे जिगना पुलिस ने अभियुक्त सचिन कुमार निवासी उमरापुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।