मिर्ज़ापुर: घंटाघर स्थित नगर पालिका धर्मशाला में इनर व्हील मिर्जापुर समन्वय में निशुल्क लाइब्रेरी का किया गया शुभारंभ
घंटाघर स्थित नगर पालिका धर्मशाला में इनर व्हील मिर्जापुर समन्वय द्वारा निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष रितु शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है ज़रूरतमन्द छात्र अपनी पठन-पाठन सुलभता से कर सकें। इस मौके पर सारिका अग्रवाल, सोनिका कपूर, श्वेता, शिल्पा टंडन, हरजीत कौर, राशि आदि मौजूद रही