मिर्ज़ापुर: 70वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ शुभारंभ
नगर के महुवरिया स्थित जीआईसी के मैदान में दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। इसके अलावा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य व अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।