मिर्ज़ापुर: एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने चलाया अभियान, 21 व्यक्तियों पर की गई शांति भंग की कार्रवाई
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सोमवार की शाम 4:00 बजे जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाकर 21 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की है पुलिस के अनुसार दी गई जानकारी में बताया गया की जिगना, विंध्याचल और पड़री कोतवाली के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी 21 व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर उन्हें जमानत मिल गई।