मिर्ज़ापुर: विंध्याचल पुलिस ने अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
विंध्याचल पुलिस ने क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव के पास से एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त कब्जे से 10 शीशी अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू की बरामद की गई है।