#जमानियां। #तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) और सवर्ण समाज के नेतृत्व में #UGC यूजीसी की नीतियों के विरोध तथा जातिगत आरक्षण की जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निधि को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार करते हुए जातिगत आधार के बजाय आर्थिक स्थिति को आधार बनाया जाना चाहिए, ताकि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सामान्य वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग उठाई।
आंदोलनकारियों ने यूजीसी की नई नीतियों को वापस लेने, सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए पांच लाख रुपये तक का एजुकेशन कार्ड लागू करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण समाज लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहा है।
इस दौरान सवर्ण समाज के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनय सिंह, वीरेंद्र राय उर्फ शाही, अजीत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रौशन सिंह, याकूब खान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, विकास सिंह, अमरनाथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। Rajkumar Singh Amit Singh #ghqzipurnews #fbnewsviral #ghqzipur