#जमानिया #विधायक #ओमप्रकाश सिंह बाढ़ प्रभावित
गांवों में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना और परिवारों को तैयार भोजन, सूखा राशन और दूसरी जरूरी राहत सामग्री बांटी।
विधायक ने ग्रामीणों से सीधे बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ा रहना उनकी पहली प्राथमिकता है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन से बात करके हरसंभव मदद आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी।
विधायक के खुद मौके पर पहुंचकर राहत सामग्री बांटने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। प्रशासन को भी नदी किनारे के इलाकों में निगरानी बढ़ाने और मेडिकल टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। Om Prakash #GhazipurNews #ghazipurdistrict #fbnewsviral