गाज़ीपुर: गाजीपुर में रावण दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर दी चेतावनी
गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लंका मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था...