💥 बांधवगढ़ के रेडियो कॉलर-4 हाथी का सफल रेस्क्यू, ट्रक में लादकर सुरक्षित स्थान पर ले गई टीम
उमरिया/मैहर। लगातार बदलती विचरण गतिविधियों और मानव-हाथी संघर्ष की आशंका के बीच वन विभाग की संयुक्त टीम ने रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी ‘रेडियो कॉलर-4’ का रेस्क्यू कर लिया है। कई दिनों से चल रही मशक्कत के बाद टीम ने हाथी को सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रक के माध्यम से आगे रवाना किया।
इस अभियान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय बाघ अभयारण्य, मैहर वनमंडल एवं मुकुंदपुर चिड़ियाघर की टीम शामिल रही। रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित हाथियों के साथ वन्यजीव चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम भी तैनात रही।
करीब 20 वर्षीय नर हाथी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ हाथी को भी सुरक्षित रखना और मानव-हाथी संघर्ष की आशंका को कम करना था।
वन विभाग की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।
#umaria #मैहर #BandhavgarhNationalPark #mpnews # brekingnews