बालाघाट: पत्नी को मनाने शराब की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू!
शोले फिल्म के वीरू जैसा नजारा बालाघाट के बिरसा में देखने को मिला। पत्नी से विवाद के बाद उसे मनाने के लिए एक युवक शराब की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही बिरसा पुलिस मौके पर पहुँची। आरक्षक सूरज गुर्जर की सूझबूझ और पुलिस टीम की तत्परता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
थाना प्रभारी विजय केन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समय रहते बड़ी अनहोनी टाल दी। पुलिसकर्मियों के साहस और समझदारी की सराहना हो रही है।
स्थान: बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
#Balaghat#बालाघाट#Birsa #MadhyaPradesh
#mpnews