मिर्ज़ापुर: जिला महिला अस्पताल के गेट पर बच्चे का शव रखकर परिजनों ने दिया धरना, स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
महिला जिला अस्पताल के गेट पर बच्चे का शव रखकर परिजनों ने दिया धरना। सोमवार की सुबह 9:00 बजे धरना देने वाले परिजनों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। मझवा विधानसभा क्षेत्र के लपसी गांव के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।