घोड़ाडोंगरी: छोटा भोपाली मेले के लिए प्रशासन और मंदिर समिति की व्यापक तैयारी, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार सुबह से ही रानीपुर क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल नजर आ रहा है। प्रसिद्ध छोटा भोपाली मेले के आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों-लाखों श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा, के इंतजाम किये है।