घोड़ाडोंगरी: रानीपुर वार्ड-11 में गंदे पानी से भरी सड़क, मंदिर जाने के लिए कीचड़ से गुजरने को मजबूर श्रद्धालु
शनिवार सुबह 9 बजे वार्ड क्रमांक 11 की स्थिति ने नगर प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी। यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी उचित निकासी के अभाव में सड़कों पर जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है। विडंबना यह है कि इसी मार्ग पर स्थित दो हनुमान मंदिरों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।