घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की भेंट, क्षेत्रीय विकास कार्यों और नई योजनाओं पर हुई चर्चा
घोड़ाडोंगरी। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे एक विवाह समारोह के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।