घोड़ाडोंगरी: सारणी के वार्ड 01 स्थित बूथ 36 पर अजय साकरे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
शनिवार दोपहर 1 बजे वार्ड क्रमांक 01, बूथ क्रमांक 36 में #गांव_चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवासी विस्तारक श्री अजय साकरे जी के साथ संजोयक गोलू राजपूत ने बूथ क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।