कोडरमा: शारीरिक कष्टों से परेशान महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के खगरडीहा में बीमारी से परेशान एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की पहचान शोहवा देवी उम्र 50 वर्ष पति बासुदेव साव के रूप में हुई है। महिला को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला पिछले 1 वर्ष से कमर दर्द, घुटने में दर्द समेत अन्य शारीरिक समस्या से परेशान थी।