नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल को लेकर अब जनता मुखर होने लगी है। गौरतलब है कि मोरवा पुरानी सब्जी मंडी में निगम द्वारा वाटर आरओ प्लांट करीब 2 साल पहले स्थापित किया गया था, लेकिन वह एक महीने भी नहीं चला और न ही इसका मरम्मत कराया गया। इस वर्ष प्रचंड गर्मी में लोग पानी के लिए तरस गए। लेकिन उससे ठंडा पानी लोगों को फिर भी नसीब नहीं हो सका।