रांची के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों, लाइन डिपार्टमेंट, जतरा समिति, छठ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण तथा विभिन्न समितियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन के लिए आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि इन त्योहारों पर भारी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए बाहर निकलते हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल से सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, यातायात प्रबंधन और बुनियादी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करें।
#RanchiNews #ranchi #ranchijharkhand #ranchi_the_heart_of_jharkhand