पोलायकलां: पोलायकलां महाविद्यालय में गूंजी गुरु महिमा, छात्र-शिक्षकों ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताया
शासकीय महाविद्यालय पोलायकलां में बुधवार को दोपहर 2 बजे गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य अर्जुन घांसू सहित शिक्षकों ने अतिथियों का सम्मान किया। वक्ताओं ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश दिया। छात्रों ने गुरु महिमा पर विचार रखे।