मानपुर: ग्राम माला में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
Manpur, Umaria | May 30, 2026 कलेक्टर राखी सहाय ने जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत माला में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान कलेक्टर ने औपचारिक व्यवस्थाओं को छोड़कर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया, जिससे ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याएं रख सके।