सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित बहरामपुर दक्षिणी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान जीतपुर पूर्वी निवासी 36 वर्षीय रामकेश उर्फ जसई निषाद पुत्र स्व. कंता निषाद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नौसड़ चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।