महरौनी: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बानपुर निवासी महिला के साथ की मारपीट, मामला आया सामने
शनिवार दोपहर करीबन 2:00 बजे कस्बा बानपुर निवासी युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते लगभग तीन दिन पूर्व मुकदमे बाजी की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने उनकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।जिसके चलते उनकी मां की हालत मरणासन्न बनी हुई है।वहीं मारपीट की घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।