अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 911 पर एक व्यक्ति को डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 911 पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसआई सरदार सिंह ने आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी सुखपाल सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी चक 12 पी पतरोड़ा को 1 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही।