रीवा के रतहरा में 12 प्लॉट धारकों का रास्ते को लेकर विवाद, फौजी ने कलेक्टर से लगाई गुहार
रीवा के रतहरा में 12 प्लॉट धारकों ने 20 फीट रास्ता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर नरेंद्र सिंह सूर्यवंशी से शिकायत की है। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने भावुक होकर कहा, “सीमा पर देश की रक्षा करें या अपने प्लॉट के 20 फीट रास्ते के लिए लड़ें।” पीड़ितों का आरोप है कि प्लॉट बेचते समय 20 फीट रास्ता बताया गया था, लेकिन अब रास्ता देने से इनकार किया जा रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर रास्ता दिलाने और प्लॉट विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की है।