अंतर्राज्यीय चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार अमहिया पुलिस को मिली कामयाबी
57 किलो कीमती चंदन की लकड़ी और धारदार हथियार बरामद
5 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही जब्त चंदन की अनुमानित कीमत
रीवा पुलिस ने शहर में सक्रिय अंतर्राज्यीय चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कीमती चंदन की लकड़ी और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार जब्त किए हैं।
बंगले के परिसर से काटे थे पेड़
खुलासा करते हुते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने खुलासा करते हुए बताई की गत 17 सितंबर को थाना अमहिया अंतर्गत सिविल लाइन कॉलोनी के सामने स्थित एक बंगले के परिसर से अज्ञात चोरों ने कीमती चंदन का पेड़ काट लिया था। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
अमहिया थाना प्रभारीनिरीक्षक मनोज गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य�